राज्य

मुम्बई सीरियल ब्लास्ट के 27 साल बाद आतंकी मूसा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, भाग रहा था पाकिस्तान

मुम्बई : मुम्बई सीरियल ब्लास्ट मामले की जांच में भारतीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आतंकी मुनाफ हलारी मूसा को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मुनाफ हलारी को गुजरात एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड ने गिरफ्तार किया है। वो पाकिस्तान के पासपोर्ट पर यात्रा कर रहा था। गौरतलब है कि मुनाफ हलारी 1993 में जावेरी बाज़ार में ब्लास्ट मामले में आरोपी था। जांच एजेंसियों को लंबे समय से इसकी तलाश थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक मुनाफ हलारी महाराष्ट्र का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के लिए इसने तीन स्कूटर दिए थे। एक स्कूटर से जावेरी बाज़ार में ब्लास्ट करवाया गया था, जबकि दो स्कूटर मुंबई के नैगम क्रॉस रोड और दादर में मिले थे। गौरतलब है कि साल 1993 में 12 मार्च को मुंबई में सिर्फ दो घंटे के भीतर अलग-अलग जगह 12 धमाके हुए थे। इन धमाकों में करीब 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अनगिनत लोग घायल हुए थे। मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को पहले ही फांसी दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button