अपराधउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ
होली खेलते समय छत से गिरा बच्चा, मौत

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के गांधी पार्क क्षेत्र में मंगलवार को होली खेलते समय छत से गिरने के कारण एक बच्चे की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांधी पार्क इलाके के डोरी नगर निवासी टिंकू शर्मा का छह साल का बेटा गगन छत पर बच्चों के साथ होली खेल रहा था। उसी दौरान भागते समय वह छत से गिर गया। गंभीर हालत में बालक को मेडिकल कालेज ले जाया गया ,जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।




