ज्ञान भंडार

01 जून का लव राशिफल: जानिए प्रेमी के साथ कैसा रहेगा आज का दिन

मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रियतम के साथ रिश्ते मधुर होंगे। साथी से मिलना संभव हो पाएगा। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आपके लाभ का मार्ग खोलेगा।

वृष लव राशिफल 
प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय के साथ रोमांस के मौके आएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। 

मिथुन लव राशिफल 
प्रेम संबंध के लिए दिन अनुकूल है। परंतु प्रियतम से मिलना संभव नहीं हो पाएगा। हालांकि आप कोशिशें कर सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कर्क लव राशिफल 
गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और प्रिय किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा कर सकता है।

सिंह लव राशिफल 
गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन साथी से रिश्ता बढ़िया बनेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके लिए दिक्कतों में कमी आएगी।

कन्या लव राशिफल
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। रोमांस बढ़ेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

तुला लव राशिफल
गृहस्थ जीवन में दिक्कतें रह सकती हैं। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय के साथ खूब बातें करेंगे और मन हल्का करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल
जीवनसाथी से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और वह आप के गुस्से से परेशान हो सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिनमान अच्छा है।

धनु लव राशिफल
गृहस्थ जीवन में सावधानी रखें। जीवन साथी गुस्सा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों का आज का दिनमान अच्छा है।

मकर लव राशिफल 
गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का मूड अच्छा होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ लव राशिफल 
गृहस्थ जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य के बारे में किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज काफी खुशनुमा समय रहेगा।

मीन लव राशिफल 
प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रियतम की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके अंदर नवीन ऊर्जा भरेगा।

Related Articles

Back to top button