उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़लखनऊ

होनहारों ने बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया जिले का गौरव

ग्रामीण अंचल के छात्रों का प्रदेश स्तर पर जलवा

बाराबंकी (दिनेश श्रीवास्तव):  जिले के शिक्षा संस्थानों का बीते दो दशको से यू. पी. बोर्ड परीक्षा में टॉपर देने का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में यू. पी. हाईस्कूल परीक्षा में बाज़ी मारते हुऐ टॉप टेन में दूसरा तीसरा से लेकर सातवे स्थान पर कई होनहारो ने कब्ज़ा किया।

जिसमे जाने माने स्कूल साईं इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग /जैदपुर, सदभावना इंटर कॉलेज, महारानी रानी लक्ष्मीबाई लखपेड़ाबाग, पॉयनियर इंटर कॉलेज सत्यप्रेमी नगर एवं यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज प्रमुख रहे। प्रदेश में दूसरे पायदान पर टॉप करने वाले छात्र साईं इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग के अभिमन्यु वर्मा है। जो मुख्यालय से छः किमी दूर स्थित छेदा नगर ग्राम थाना क्षेत्र सतरिख के निवासी है। हिंदी इंग्लिश इनके पसंदीदा विषय है। जो कैंसर जैसी बीमारी का इलाज करने ऑन्कोलॉजिस्ट चिकित्सक बनना चाहते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी उन्हें इसलिये पसंद है की मोदी देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे है। अभिमन्यु चाहते है की सभी देशवासी चाइना की एप्प और सभी वस्तुओं का बहिष्कार करके देशभक्ति का परिचय दे। हीरो में अक्षय कुमार, गेम में वीडियो गेम पसंद है। अच्छे परीक्षा में अच्छे अंक के लिये माता पिता को श्रेय देते है। माता शकुंतला देवी गृहणी और पिता किसान है। अभिमन्यु ने दिखा दिया की पढ़ाई के प्रति लगन किसी भी घर से अशिक्षा का अंधेरा दूर कर सकती है इन्होने हाई स्कूल की परीक्षा में 95.83% अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान, जिले में प्रथम प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया।

वही टिकैत नगर के जीवट ग्राम स्थित सदभावना इंटर कॉलेज के छात्र योगेश प्रताप सिंह ने प्रदेश में तीसरा और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया, इन्होने 95.33% अंक अर्जित किये। जैदपुर के साईं इंटर कॉलेज के नितेश कुमार के पिता वंशराज है तीन भाई और एक बहन में तीसरे नम्बर पर है। जिन्होंने 6-7 घंटे का कठिन परिश्रम करके 94.67% अंक प्राप्त करके अपने माता पिता और गुरुजनो का गौरव तो बढ़ाया ही जिले का भी प्रदेश स्तर तक नाम किया। देश को उन्नति के रास्ते पर ले जा रहे है इसलिये प्रधानमंत्री मोदी को पसंद करते है। माता पुष्पा देवी पिता और गुरुजनो को सफलता का श्रेय देते है।

नितेश कंप्यूटर इंजीनियर बनने का सपना सजोये है। देवा के प्रतिभा इंटर कॉलेज के अर्पित वर्मा ने भी टॉप टेन में अपनी जगह बनाते हुऐ 94.33% अंक प्राप्त किये है। टॉपर्स में सत्यप्रेमी नगर स्थित पॉयनियर स्कूल के आकाश रावत ने भी जिले का गौरव बढ़ाते हुऐ 94.17% अंक प्राप्त किये। इनके पिता ग्राम पंचायत अधिकारी थे जिनकी पांच वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में देहांत के बाद काफ़ी दिक़्क़तों का सामना किया। अब इनके बड़े भाई उसी पद पर अयोध्या में कार्यरत होकर आकाश की पढ़ाई का जिम्मा संभाले हुऐ है।

आकाश के साथ आयी शिक्षिका ने बताया की पता की मृत्यु के पश्चात् परेशान आकाश को हमने संभाल था। आकाश ने बताया की वह चार घंटे की कड़ी मेहनत के साथ पीसीएम की कोचिंग भी उनके अच्छे नम्बर में मददगार रही। इसी प्रकार संस्कार तिवारी 93.33%, आयुष पांडेय 93.33%, हर्ष मोहन सिंह 92.67% एवं विशाल गिरी ने 92.33 % अंक प्राप्त किये। साईं के इंटरमीडिएट की परीक्षा में आर्यन तिवारी 91%, चन्द्र शेखर 89.2% अंक प्राप्त किये। इसी क्रम में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग के होनहारो ने भी बाज़ी मारी जिसमे हाई स्कूल में मुस्कान वर्मा 92.67%, वंदना गौतम 90.83%, आस्था मिश्रा 91 व महक श्रीवास्तव 90.01% अंक प्राप्त किये। इंटरमीडिएट नीलिमा वर्मा 91.80%, प्रिया यादव 89% अंक प्राप्त करते हुऐ अपने माता पिता और शिक्षकों का मान बढ़ाया।

उपमुख्यमंत्री और आला अफसरों की बधाई

जिले में एक साथ इतने प्रतिभावान हो तो प्रदेश स्तर पर बैठे मंत्री और पदाधिकारियों के लिये उनसे रूबरू होना लाज़मी है। इन होनहारो से बारी बारी से उनके उज्जवल भविष्य को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मंत्री/ शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने भी बधाई दी।

इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पाण्डेय और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज मीना श्रीवास्तव ने भी बारी बारी से बधाई दी। जिसका श्रेय जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश वर्मा को जाता है जिन्होंने अपने कार्यालय में विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रतिभावानों की उपमुख्यमंत्री और आला अफसरों से संवाद कराया। सभी होनहारो को आशीर्वाद के साथ पढ़ाई में सहयोग के लिये भी आश्वासन मिला।

Related Articles

Back to top button