टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

Covid-19 अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत, PM ने जताया दुख

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार तड़के कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग लग गई। यह आग अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में लगी।इसके चलते आठ मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, अस्पताल में आग लगने के बाद करीब 40 मरीजों को बचाया गया है। सभी को पास के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक अस्पताल में आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आग लगने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और स्थानीय मेयर से बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘अहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग की घटना से दुख हुआ। परिजनों के प्रति संवेदनाएं। हादसे में घायल हुए लोग जल्द ठीक हों। मैंने स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और मेयर से बातचीत की है। प्रशासन प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है।

जानकारी के अनुसार यह आग करीब तीन बजे श्रेय अस्पताल में लगी। जैसे ही अधिकारियों को आग के बारे में जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही दमकल विभाग को जानकारी दी। इस आग में जिन आठ लोगों की मौत हुई उसमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button