उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्यलखनऊ

प्रयागराज में आरओबी का उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया भूमिपूजन

प्रयागराज में आरओबी का उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया भूमिपूजन

प्रयागराज: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बक्शीबांध रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए बुधवार सुबह भूमि पूजन किया। भूमि पूजन करने के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार प्रयागवासियों की सुविधाओं के लिए प्रयास करते रहेंगे।

यह भी पढ़े: अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल फिर हमलावर, कहा- ये विकास है या विनाश? 

शहर उत्तरी विधानसभा सभा क्षेत्र में बक्शीबाध रेलवे क्रासिंग पर जनता को ट्रेन आने पर जाम में जूझना पड़ता था। इतना ही नहीं माघमेला क्षेत्र के लिए भी यह मार्ग अति उपयोगी है। जनता की समस्याओं को लेकर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई प्रयास कर रहे थे।

आरओबी पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सब्जीमण्डी के समीप वैदिक मंत्रों के साथ विधिविधान से भूमि पूजन किया। इस मौके पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhath Puja 2020 नहाय खाय से हुई छठ पूजा की शुरूआत, जानें इस दिन की महिमा

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button