ज्ञान भंडार

खुले दरबार में IG ने जवानों से लगवाए चक्कर, बार-बार सिखाने पर भी हुए फेल

दस्तक टाइम्स/एजेंसी हरियाणा:
rt1_1446922387 रोहतक | रोहतक, सोनीपत, झज्जर और पानीपत के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए आईजी श्रीकांत जाधव ने शनिवार को अपने कार्यालय में खुला दरबार लगाया। इस दौरान करीब 700 पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। इनमें से लगभग 300 फरियाद तबादले को लेकर रही। तबादला मांगने वालों में से अधिकतर ने परिजनों की बीमारी को कारण बताया। वहीं, इस दौरान आईजी ने कई पुलिस कर्मचारियों को फिटनेस, कदमताल और ड्यूटी का पाठ भी पढ़ाया। रोहतक से पानीपत ट्रांसफर मांग रहे एक हेडकांस्टेबल को जब परेड करनी नहीं आई तो आईजी ने खुद ही उसके साथ कदमताल की। आईजी ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें तनावमुक्त करने के लिए यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button