ज्ञान भंडार
फर्जी पासपोर्ट का मामले में छोटा राजन दस दिन के लिए सीबीआई के सुपुर्द


दस्तक टाइम्स/एजेंसी-महाराष्ट्र: नई दिल्ली/मुंबई. अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन की हिरासत की कार्रवाई मजिस्ट्रेट ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई मुख्यालय में ही पूरी की। उसे फर्जी पासपोर्ट मामले में दस दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में दिया गया है। इंडोनेशिया में गिरफ्तारी के बाद छोटा राजन को शुक्रवार को स्वदेश लाया गया। उसके बाद से ही वह सीबीआई के कब्जे में है।