पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों मरीजों की संख्या घटी, रिकवरी रेट में इजाफा


गुवाहाटी : सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी आई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।
पिछले 24 घंटे में 334 नये मरीजों की शिनाख्त
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 334 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 325642 हो गई है जिसमें 315488 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 1360 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 8025 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2079 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।
Assam : 146 नये मरीजों की शिनाख्त
असम में कोरोना संक्रमित 146 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 214803 है जबकि 210296 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 125 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3501 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1003 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 10 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33045 है जबकि 32319 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 330 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 373 मरीजों की मौत हुई है।
Manipur : पिछले 24 घंटे में 980 मरीज स्वस्थ हुए
मणिपुर में 54 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 27209 है जबकि 24739 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 980 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2146 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 324 मरीजों की मौत हुई है।
अरुणाचल प्रदेश में 23 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16536 है जबकि 16243 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 238 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 55 मरीजों की मौत हुई है।
Meghalaya : कुल मरीजों की संख्या 12941
मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 75 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12941 है जबकि 12058 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 753 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 130 मरीजों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े:- पशुपालन घोटाले में फरार 50 हजार का इनामी सिपाही दिलबहार यादव गिरफ्तार
नगालैंड में 19 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11728 हो गई है। 10939 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 56 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 590 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 69 मरीज की मौत हो चुकी है।
सिक्किम में 02 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5340 हो गई है। 4825 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 55 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 303 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 118 मरीज की मौत हो चुकी है।
Mizoram : कुल संख्या 4040 हो गई
मिजोरम में 05 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4040 हो गई है। 3869 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 25 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 164 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 07 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।



