उत्तर प्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखण्डटॉप न्यूज़दिल्लीपंजाबफीचर्डबिहारब्रेकिंगमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयहरियाणाहिमाचल प्रदेश

बंगाल में जगह-जगह बूथ कैपचरिंग, आरोप तृणमूल कांग्रेस पर

कोलकाता, 10 अप्रैल 2021 (दस्तक टाइम्स) : पश्चिम बंगाल में शनिवार को चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच जगह-जगह से बूथ कैपचरिंग के आरोप लगे हैं। हुगली जिले की चुंचूड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने दावा किया है कि उन्होंने मतदान केंद्र के अंदर कोविड-19 मैनेजमेंट के नाम पर बाहरी लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है।

लॉकेट ने दावा किया कि कोविड-19 मैनेजमेंट के नाम पर मतदान केंद्र के अंदर घुसे लोगों ने मतदाताओं पर तृणमूल के लिए वोट करने का दबाव बनाया।  लॉकेट ने जब उन्हें पकड़ा तो आरोप है कि बड़ी संख्या में एकत्रित हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर हमले करने की कोशिश की। उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया , जिसकी वजह से कांच टूट गए। केंद्रीय बल के जवानों की वजह से उनकी जान बच पायी है। इसी तरह से हावड़ा जिले की बाली विधानसभा अंतर्गत लिलुआ इलाके में तृणमूल कांग्रेस पर बूथ कैपचरिंग के आरोप लगे हैं।

केंद्रीय बल के जवानों के पहुंचने पर कथित तौर पर उन्हें घेरकर तृणमूल कर्मियों ने हमले की कोशिश की। इसके अलावा कोलकाता के टालीगंज से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी एक व्यक्ति को धर दबोचने का दावा किया। उस व्यक्ति के पास फर्जी मतदाता पहचान पत्र था। घटना टालीगंज के बरहमपुर की है। सुप्रियो ने कहा कि ममता बनर्जी को पता है कि वह इस बार चुनाव नहीं जीत रही हैं।  इसलिए फर्जी मतदाताओं का इस्तेमाल कर रही हैं।

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button