उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

देवरिया: उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रहे तथा देवरिया के सांसद रमापतिराम त्रिपाठी के बेटे शरद त्रिपाठी (50) का गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में बुधवार देर रात निधन हो गया। त्रिपाठी लीवर की समस्या से लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह गोरखपुर में धर्मशाला इलाके में परिवार के साथ रहते थे। तबीयत खराब होने के बाद पूर्व सांसद को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव वह संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र से जीते थे जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही उनका संतकबीरनगर के मेंहदावल सीट से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल से विवाद हो गया था। इस घटना के बाद ही उनको संतकबीरनगर से टिकट नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने उनके पिता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया से चुनाव मैदान में उतारा और वे देवरिया से सांसद हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही देवरिया में शोक की लहर व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button