ज्ञान भंडार

राजोरी: शिक्षा कर्मी के घर पर दिल्ली पुलिस का छापा

acr468-5655fb336765cpolice-indiaदेश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका में दिल्ली पुलिस ने मंजाकोट तहसील के कलाल गांव निवासी शिक्षा कर्मी कफायतउल्ला के घर में शनिवार को छापा मारा। शिक्षा कर्मी को दो पहले ही दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर में मिले दस्तावेजों की पड़ताल की है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने शिक्षा कर्मी के घर से कई दस्तावेज जब्त किए हैं। उसके घर में छापा मारने के बाद पुलिस उसके बैंक अकाउंट की जांच करने लिए बैंक में भी पहुंची।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को शिक्षा कर्मी के बैंक अकाउंट से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। घर और बैंक अकाउंट की जांच पड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस ने मंजाकोट थाने में इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद वह वापस लौट गई। दिल्ली पुलिस शिक्षा कर्मी को भी अपने साथ लाई थी।

 

एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने इस संबंध में बताया कि बताया कि जिला पुलिस के पास केवल शिक्षा कर्मी के घर और बैंक अकाउंट की जांच पड़ताल की ही खबर है। दिल्ली पुलिस ने इससे अधिक जानकारी राजोरी पुलिस को नहीं दी है।

सूत्रों के अनुसार उक्त शिक्षा कर्मी की संदिग्ध गतिविधियों पर दिल्ली पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां पिछले काफी समय से नजर रखे थीं। उक्त व्यक्ति शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी मंजाकोट के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में है।

सूत्रों की मानें तो पकड़े गए शिक्षा कर्मी पर आरोप है कि उसने कुछ जरूरी सूचनाएं और दस्तावेज देश विरोधी लोगों तक पहुंचाए हैं। पुलिस उस पर हवाला के जरिये रुपयों को भेजने और आतंकवादियों को सूचनाएं प्रदान करने का शक भी जता रही है।

 

Related Articles

Back to top button