उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक आज, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अलग-अलग सत्रों में सम्बोधित करेगें। भाजयुमों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को सुबह 11 बजे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल संबोधित करेगें। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेगें। बताया जा रहा है कि आगामी चुनावी को देखते हुए ये बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button