अन्तर्राष्ट्रीय

चीन बना रहा है अंतरिक्ष तक उड़ाने भरने वाली फ्लाइट

नई दिल्ली। चीन में ऐसा यात्री विमान तैयार हो रहा है जो पहले तेजी से उड़ान भरकर यात्रियों को अंतरिक्ष तक ले जाएगा और फिर अत्यधिक तेज गति से उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचा देगा। इस विमान स्पेस प्लेन में रॉकेट भी लगा होगा। इस अत्याधिक तेज गति वाले यात्री विमान का नाम तियानसिंग-1 है जो कि 4184 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरेगा।

अनुमान है कि इस विमान से न्यूयॉर्क से लंदन की 5571 किलोमीटर की दूरी एक घंटे से थोड़े अधिक समय में पूरी हो सकती है। यह एक तरह का अंतरिक्ष विमान (स्पेस प्लेन) है जो पहले अंतरिक्ष में जाकर तेजी से अपनी मंजिल तक यात्रियों को पहुंचाएगा। इस विमान को अंतरिक्ष में पहुंचाने के बाद इसमें लगा रॉकेट विमान से अलग हो जाएगा और फिर विमान पृथ्वी पर अपने गंतव्य की ओर लौटेगा।

विमान को तैयार करने में जुटे विशेषज्ञों के अनुसार, विमान की अधिकतम गति 4298 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। अगर इतनी गति से ये चलता है तो सुपरसोनिक एयरलाइनर कॉनकॉर्ड की गति से भी दोगुनी रफ्तार से यात्रा पूरी करेगा। बीजिंग की स्पेस ट्रांसपोर्टेशन कंपनी यह विमान साल 2018 से बनाने में जुटी है। कंपनी ने इस विमान को पंख वाला रॉकेट नाम दिया है। कंपनी को उम्मीद है साल 2025 में यह लॉन्च हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button