टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

EOW की कार्रवाई से घबराए क्लर्क ने पिया फिनाइल, इतने करोड़ो की निकली सम्पत्ति

भोपाल/ब्यूरो। राजधानी भोपाल में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने क्लर्क के यहां छापा मारा। उस दौरान Eow की रेड के डर से क्लर्क ने फिनाइल पी लिया। कर्मचारी को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कर्मचारी की हालत में सुधार हो रहा है। हालत में सुधार के बाद घर पर मौजूद अधिकारियों की टीम पूछताछ करेगी।

कर्मचारी हीरो केसवानी सबके विश्वास का विभाग उच्च चिकत्सा शिक्षा में सतपुड़ा भवन में क्लर्क के पद पर पदस्थ है।
छापामार कार्रवाई में करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है। छापे के दौरान घर से 10 लाख के करीब कैश समेत सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। कार्रवाई में कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं।

दरअसल EOW ने बुधवार सुबह भोपाल के बैरागढ़ में क्लर्क हीरो केसवानी के घर आय से संपत्ति के मामले में छापा मारा। ईओडब्लू की टीम को अचानक देखकर केसरवानी ने फिनाइल पी लिया। टीम ने केसरवानी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। क्लर्क सतपुड़ा भवन में पदस्थ है। EOW ने कर्मीचारी की पत्नी और बच्चों से पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान घर से 10 लाख कैश समेत जेवरात मिले हैं। कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। क्लर्क के स्वास्थ्य ठीक होने के बाद EOW उससे पूछताछ करेगी।

Related Articles

Back to top button