उत्तराखंडमध्य प्रदेश

दो दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के सागर पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, बचपन की यादें करेंगे ताजा

सागर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी बचपन की यादों को ताजा करने, पिता की कर्मभूमि, खुद की शिक्षा स्थली, गुरुजन और मित्रों से मिलने के लिए आज दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के जिला सागर पहुंचे है। धामी सोमवार दोपहर 1:30 बजे सागर की ढाना हवाई पट्‌टी पर उतरे। जहां लोकसभा सांसद राज बहादुर सिंह, महार रेजिमेंट के एडजुटेंट जनरल और कर्नल सी. बंसी पोनप्पा, विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया समेत अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उसके बाद वो सीधे यहां से कार द्वारा राठौर बंगला पहुंचे। सीएम धामी ने राठौर बंगला में भोजन किया और अपने बचपन की याद ताजा की।

भोजन के बाद राठौर बंगला से महार रेजीमेंट के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और रेजिमेंट की म्यूजियम का अवलोकन किया। इसके बाद धानी ने सैनिकों को संबोधित भी किया। इसके बाद धानी जिले में आयोजित कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले दिन 18 अक्टूबर को सुबह नौ बजे डीएनसीबी स्कूल पहुंचेंगे, जहां प्राचार्य, शिक्षकों और अपने सहपाठियों से मुलाकात कर स्कूल का भ्रमण करेंगे। बता दें कि धामी सागर कैंट की डीएनसीबी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने यहां तीन साल तक पढ़ाई की। दरअसल, उनके पिता शेरसिंह सागर की महार रेजीमेंट में सूबेदार थे। मुख्यमंत्री धामी डीएनसीबी का भ्रमण करने के बाद 10.30 महार रेजिमेंट पहुंचेंगे और यहां से वापसी के लिए ढाना हवाई पट्टी से 11.45 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।

बता दें 1991 से 1994 के दौरान धामी की पढ़ाई सागर केंद्रीय विद्यालय-1 में हुई थी। धामी के पिता का स्थानांतरण हो जाने के बाद भी उनका सागर में राठौर परिवार में आना होता रहा है। पूर्व विधायक हरवंश राठौर के साथ भोपाल में वह पार्टी के कई कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुके हैं। राठौर परिवार के साथ उनकी रिश्ता इतना गहरा है कि जब धामी 2012 में पहली बार चुनाव लड़ रहे थे तो हरवंश सिंह उनके लिए प्रचार के लिए खटीमा गए थे।

Related Articles

Back to top button