उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा में डॉक्टर ने किया महिला का रेप, गिरफ्तार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार किया है। थाना फेस 2 पुलिस ने अभियुक्त डा सचिन कुमार को सेक्टर 92 के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी बीमारी का इलाज करवाने अभियुक्त के क्लीनिक भंगेल आई थी। इलाज के दौरान अभियुक्त ने महिला के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

डा सचिन कुमार जनपद सहारनपुर का रहने वाला है और नोएडा में आम्रपाली सफायर सैक्टर 45 में रहता है।

Related Articles

Back to top button