उत्तराखंड

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर में किया 101 कन्याओं का पूजन

टिहरी (सुनील सोनकर): शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया। हालांकि, इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए। वही, नेहा जोशी के परिजनों ने नौ दुर्गा स्वरूपा 101 कन्याओं का पूजन किया। जिसके तहत कन्याओं के पांव पखारे गए, उनका विधि विधान से पूजन और चुनरी ओढ़ाकर आरती की गई साथ ही प्रसाद वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया।

नेहा जोशी ने शक्तिपीठ माँ सुरकण्डा देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां सुरकण्डा माता का आशीर्वाद लिया। साथ ही नेहा जोशी ने शारदीय नवरात्र की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए कहा कि उनके द्वारा हर साल नवरात्र के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की जितनी भी योजनाएं संचालित हो रही हैं। उनका केंद्र बिंदु महिला ही है।

साथ ही कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार, बहन बेटियों के लिए जिस तरह से कृत संकल्पित है और भारतीय जनता पार्टी इसी विचारधारा के साथ कार्य करती है, इसी भाव के साथ आज शक्तिपीठ सुरकंडा देवी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। वही, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परम्परा का यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है।

Related Articles

Back to top button