मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने अपने कोर्टरूम लाइव स्ट्रीमिंग को लागू किया:

नई दिल्ली ( दस्तक ब्यूरो) : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय करते हुए अपने “कोर्टरूम लाइव ऑडियो विजुअल स्ट्रीमिंग सिस्टम ” ( CLASS) को लागू किया है जो मुवि ( muvi) द्वारा पावर्ड है। भारत में यह पहली बार है जब किसी हाई कोर्ट ने ऐसा काम किया है। 210 जिलों और तहसील कोर्टों के सभी मामलों की लाइव स्ट्रीम को इंप्लीमेंट किया जा रहा है।

इससे पहले 21 दिसंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में आम नागरिकों की सहूलियत के लिये एकीकृत वीडियो निगरानी प्रणाली (आईवीएसएस), कोर्ट रूम लाइव ऑडियो विजुअल स्ट्रीमिंग सिस्टम (क्लास) तथा ओटीटी प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। उच्च न्यायालय जबलपुर में वीडियो निगरानी प्रणाली और कोर्ट रूम लाइव ऑडियो विजुअल स्ट्रीमिंग सिस्टम-क्लास परियोजनाएं प्रारंभ हो गई हैं।

यह अपने आप में देश की एक अग्रणी परियोजना है जो पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों को अपनाती है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने जिम्मेदार नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए अन्य अदालतों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।यह भारतीय न्यायिक प्रणाली के इतिहास में एक अग्रणी तकनीकी परियोजना है जो उच्च न्यायालय द्वारा प्रशासित अदालत परिसर को सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगी। नई प्रौद्योगिकी को अपनाने और उनका एकीकरण मध्य प्रदेश न्यायपालिका को डिजिटल युग के लिए तैयार करेगा।

Related Articles

Back to top button