उत्तराखंड

जैसे जैसे चुनाव आ रहे नज़दीक, मोदी की रैलियों में उमड़ रहा जन सैलाब

रुद्रपुर में बीजेपी के विजय शंखनाद की देशभर में गूंज, सीएम धामी की सूझबूझ और परिश्रम ने खड़ा किया विशाल जनसमूह

रुद्रपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिन पहले यानी 31 मार्च को उत्तर प्रदेश की धरती से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चुनावी मेगा रैली से शुरुआत की। मेरठ को इसलिए चुना गया क्योंकि बीजेपी के लिए मेरठ पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में काफी लकी रहा है। दरअसल 2014 और 2019 में भी बीजेपी ने मेरठ से ही चुनावी अभियान का आग़ाज़ किया था। और दोनों लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने मजबूती और बहुमत के साथ अपनी जीत दर्ज की थी।

खैर, इस चुनावी रैली के लिए बीजेपी के प्रदेश संगठन ने खासी तैयारी की थी। पिछले कई दिनों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारियाँ हुई। एक अनुमान के मुताबिक इस पूरी रैली के दौरान करीब 40 से 50 हज़ार लोग मौजूद रहे।

और तीन दिन बाद ही मोदी ने आज उत्तराखंड के रूद्रपुर में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक प्रियता का आलम यह था की ,सभास्थल में उमड़े जनसैलाब को देख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी आश्चर्यचकित हो गए। वो बोले- ये जनसभा है या विजय सभा। बताया जा रहा है कि इस रैली में करीब 1 लाख लोगों का हुजूम इकट्ठा हुआ था। अब आप खुद सोच सकते हैं कि वहां क्या आलम रहा होगा। यूं ही नहीं कहा जा रहा है कि पूरा उत्तराखंड आज भाजपामय हो गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली करने का फैसला कोई बहुत पहले नहीं लिया गया था। बल्कि महज़ दो दिनों पहले ही उत्तराखंड भाजपा संगठन को विजय शंखनाद रैली के आयोजन की सूचना दी गई। इतनी अल्पअवधि में इतना बड़ा चुनावी आयोजन करना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली।

उन्होंने ठान लिया था कि वह इस रैली को सफल बना कर ही दम लेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने सैकड़ों चुनौतियां थीं, लेकिन वह घबराएं नहीं बल्कि उन्होंने बहुत सूझबूझ से पूरी रणनीति के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा लिखी। पुष्कर सिंह धामी की यह मेहनत काम आई और उसी का सिला है कि आज बीजेपी के विजय शंखनाद की पूरे देश में चर्चा हो रही है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी की रैली की व्यवस्थाओं से काफी खुश थे।

यही कारण हैं की और तो और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिली, और उनकी कुछ तस्वीरो की खूब चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button