राष्ट्रीय

भारत में महिला कार्यबल भागीदारी में सुधार” पर टास्क फोर्स की 7वीं बैठक बुलाई गई:

नई दिल्ली ( दस्तक ब्यूरो) : भारत में महिला कार्यबल भागीदारी में सुधार पर टास्क फोर्स की 7 वीं बैठक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुश्री सुमिता डावरा ने की। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव ने कार्यबल में महिलाओं की अपरिहार्य भूमिका को अपने शुरुआती वक्तव्य में रेखांकित किया तथा इस बात पर प्रकाश डाला कि उनकी भागीदारी से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है तथा उद्योगों में कार्यस्थल विविधता भी समृद्ध होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कार्यबल में महिलाओं की सक्रिय और सार्थक भागीदारी को बढ़ावा देना सामाजिक न्याय के साथ-साथ एक जीवंत, नवोन्मेषी और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए आवश्यक आर्थिक और रणनीतिक अनिवार्यता भी है। सुश्री डावरा ने टास्क फोर्स को ऐसे हस्तक्षेपों की संस्तुति करने में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिन्हें सरकार और निजी क्षेत्र दोनों ही कार्यबल में शामिल होने के लिए महिलाओं के समर्थन में लागू कर सकते हैं। उन्होंने उद्योग संघों से महिलाओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाली कंपनियों को मान्यता देने के लिए एक तंत्र स्थापित करने का भी आग्रह किया।बैठक में भारत में महिला कार्यबल भागीदारी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने, प्रमुख चुनौतियों को पहचान कर सुधार के लिए संभावित रणनीतियों की खोज करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया गया।

टास्क फोर्स द्वारा चर्चा की गई प्रमुख रणनीतियाँ गतिशीलता बढ़ाने और सार्वजनिक परिवहन में सुधार;

रोजगार क्षमता में वृद्धि और संचार अभियान

स्वरोजगार वाली महिलाओं और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ के संबंध में सहायता

चर्चाओं में विनिर्माण, घरेलू काम, ई-कॉमर्स, सेवाओं, एमएसएमई आदि में कार्यरत महिलाओं को शामिल किया गया।

Related Articles

Back to top button