अन्तर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में हुआ पाकिस्तानियों का नरसंहार:

नई दिल्ली ( दस्तक ब्यूरो) : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हथियारों से लैस आतंकियों ने कम से कम 23 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। आतंकियों ने निहत्थे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। पाकिस्तानी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि आतंकियों ने पहले कुछ लोगों को बस और ट्रक से निकाला और फिर उनके आई कार्ड चेक किए और इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इन हथियारबंद आतंकियों ने मुसाखेल में हाइवे को जाम कर इस घटना को अंजाम दिया है।

मृतकों में से 3 बलूचिस्तान और बाकी पंजाब से थे। मुसाखाइल के असिस्टेंट कमिश्नर नजीब काकर काकर ने बताया है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पंजाब के लोगों की पहचान की। इस हमले ने चार महीने पहले बलूचिस्तान के नोशकी में हुए अटैक की यादें ताजा कर दी हैं। तब (अप्रैल) 9 यात्रियों को एक बस से उतारा गया था। हमलावरों ने उनके आईडी कार्ड की जांच करने के बाद उन्हें गोली मार दी थी। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान के केच जिले के तुरबत में पंजाब के 6 मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसी ही एक घटना 2015 में हुई थी, जब तुर्बत के पास मजदूरों के एक शिविर पर सुबह-सुबह बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था। इस अटैक में 20 मजदूरों की मौत हुई थी, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए थे. सभी पीड़ित सिंध और पंजाब से थे।

Related Articles

Back to top button