बिहारराजनीतिराज्य

Bihar: जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी में उठी CM नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

पटना : जनता दल यूनाइटेड बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठी। राजधानी पटना में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर यह मांग शुक्रवार की देर रात उठायी गई। होर्डिंग जदयू महासचिव छोटू सिंह की ओर से लगाए गए। इस पर सियासत शुरू हो गई है। विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने इसके विरोध में बयान दिया है। पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि यह दबाव की राजनीति है। दरअसल बीजेपी और जेडीयू के बीच गुप्त डील हुई है। उन्होंने कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में मोदी सरकार में मंत्री ललन सिंह की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि बीजपी और जदयू के बीच कुर्सी की डील हुई थी। इसके तहत छह माह में सत्ता का हस्तांतरण करना था लेकिन जदयू कुर्सी नहीं छोड़ रही है। ऐसे में दबाव बनाने के लिए यह काम किया जा रहा है। कुछ बिचौलिए हैं जो बेचैन हैं। गुप्त रूप से भारत रत्न दो- सत्ता ले लो का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा है कि बिहार के लोग अब नीतीश कुमार से उब चुके हैं। ऐसे में अगली सरकार तेजस्वी यादव की बनने जा रही है।

आरजेडी के शक्ति सिंह यादव ने महाराष्ट्रा में कांग्रेस के खिलाफ नरेंद्र मोदी के बयान पर बोले । कहा कि बीजेपी के गुर्गे अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके नेता और कार्यकर्ता कभी लोगों को तलवार बांटते हैं, तो कभी भाषाई आतंक फैलाते हैं ।

दरअसल पटना में जेडीयू प्रदेश कार्यकारिणी से पहले पटना में पार्टी के महासचिव छोटू सिंह ने बड़े बड़े बैनर लगाकर नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की। कार्यकारिणी की बैठक के बाद जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस मांग का समर्थन किया। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, मंत्री बिजेन्द्र यादव, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, विधायक डॉ. संजीव आदि ने कहा कि नीतीश कुमार इस सम्मान के हकदार हैं।

छोटू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को केन्द्र भारत रत्न दे। उन्होंने बिहार में जो काम किया, वो लैंडमार्क है। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार को अवश्य भारत रत्न मिलना चाहिए। ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार भारत रत्न के हकदार हैं। सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि वे इस सम्मान के योग्य हैं।

Related Articles

Back to top button