पंजाब

लुधियाना की AAP विधायक का एक्सीडेंट, कार डिवाइडर से टकराई; अस्पताल में कराया गया भर्ती

लुधियाना: पंजाब में लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छिन्ना का आज सुबह एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उनके चेहरे पर काफी चोट आई हैं। उन्हें तुंरत हरियाणा के कैथल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिवाइडर से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया।

आप MLA विधायक राजिंद्रपाल कौर छिन्ना अमेरिका में किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गई थीं। रात को ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई थीं। उन्हें लेने के लिए पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर गए थे। जब वह सुबह लौट रही थीं तो खनौरी बॉर्डर के पास रास्ते में उनकी कार के सामने कोई वस्तु आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। फिलहाल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button