उत्तराखंड

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर CM धामी ने जताया दुख, उत्तराखंड कैबिनेट ने रखा दो मिनट का मौन

देहरादून: देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हृदयविदारक हादसे को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की संवेदना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री अजीत पवार ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उनका योगदान जनसेवा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुखद विमान दुर्घटना में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंड कैबिनेट ने रखा दो मिनट का मौन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में भी इस विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने एक स्वर में इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button