पंजाब

जालंधर हाईवे पर टिप्पर-ट्रक की भिड़ंत, टायर बदल रही कंडक्टर की मौके पर मौत; ड्राइवर घायल

जालंधर। भोगपुर से जालंधर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। काला बकरा रोड के पास ट्रक का टायर बदल रही कंडक्टर की पीछे से आ रहे बजरी से लोड टिप्पर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की वजह धुंध और सड़क किनारे खड़ा वाहन
जानकारी के अनुसार, सुबह पठानकोट से जालंधर की ओर जा रहे ट्रक का काला बकरा के पास टायर फट गया था। चालक ने सड़क किनारे ट्रक को रोककर टायर बदलना शुरू किया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे टिप्पर ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और टिप्पर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क के बीच में रुक गए।

सड़क पर जाम और राहत कार्य
सड़क के बीच वाहनों के खड़े होने से राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी हुई और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और सड़क के बीच खड़े वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

पुलिस जांच में जुटी टीम
थाना काला बकरा और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि मृतक कंडक्टर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। घायल ड्राइवर का उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की पूरी छानबीन शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button