उत्तराखंड

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा देहरादून पहुंचे, हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दी बधाई

डोईवाला (देहरादून): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP Nadda शनिवार को देहरादून पहुंचे और हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने स्वामी राम की समाधि स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नड्डा ने छात्रों को दी भविष्य के लिए शुभकामनाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह दिन विशेष और ऐतिहासिक है, जब छात्र अपनी यात्रा के एक पड़ाव को पूरा कर नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों के माता-पिता और गुरुजनों की मेहनत की सराहना की और कहा कि स्वामी राम ने मानवता के दृष्टिकोण से विजनरी कार्य किया, जो आज विश्वविद्यालय में दिखाई देता है।

नड्डा ने कहा, “यहां सिर्फ डिग्रियां ही नहीं दी जातीं, बल्कि मानव सृजन और समाज के प्रति जिम्मेदारी भी सिखाई जाती है। हमारे प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित हो रहा है। पिछले 11 वर्षों में हम दुनिया की चार सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में खड़े हैं। भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।”

1001 छात्रों को डिग्रियां, मेधावियों को विशेष पुरस्कार

समारोह में मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान और बायो साइंसेज संकाय के कुल 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त 31 मेधावी छात्रों को अकादमिक अवॉर्ड, 2 छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड और 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह में प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति

विश्वविद्यालय ने समारोह के आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया था। डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि वर्ष 2016 में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि थे। इसके बाद द्वितीय दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, तृतीय में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, चतुर्थ में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और पंचम दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh मुख्य अतिथि रहे। छठे और सप्तम समारोह में भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि रहे।

Related Articles

Back to top button