कपूरथला में किराये के मकान में हो रहा देह व्यापार, पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

फगवाड़ा। थाना सतनामपुरा पुलिस ने कपूरथला के मस्त नगर इलाके में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि सूचना मिली थी कि किराये के मकान में गुडी नाम की महिला देह व्यापार का धंधा कर रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब मकान का दरवाजा खोला तो कमरे से दो महिलाएं और एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर (गांव भरोली, थाना बहराम, जिला शहीद भगत सिंह नगर), गुडी, सुनीता देवी, भारती और परमिंदर सिंह (गुरु हरकृष्ण नगर, बंगा रोड, फगवाड़ा) के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने 1500 रुपये, पांच मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि गुडी मुख्य आरोपी थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य चार आरोपितों के खिलाफ भी केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।



