पंजाब

पंजाब में बारिश के साथ गिरे ओले, देखें श्री हरिमंदिर साहिब का खूबसूरत नजारा

नई दिल्ली: अमृतसर और गुरदासपुर में आज अचानक मौसम ने अपना रुख बदल लिया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर के समय हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरने शुरू हो गए। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

ओलावृष्टि के बावजूद श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। श्रद्धालु बारिश और ठंडी हवाओं के बीच गुरबाणी कीर्तन का आनंद लेते रहे। कई भक्त सरोवर में स्नान कर माथा टेकते भी नजर आए। इस मौसम ने जहां ठंडक बढ़ाई, वहीं दरबार साहिब का आध्यात्मिक माहौल और भी सुहावना हो गया।

वहीं, मौसम में इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी है। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर फसल गिरने और नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को नुकसान का डर सता रहा है।

Related Articles

Back to top button