अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

पत्नी ने मनपसंद साड़ी नहीं पहनी तो पति ने लगा ली फांसी, भतीजी की थी शादी; छाया मातम

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक छोटी सी बात एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। यहां जानकीपुरम में रविवार देर रात पत्नी के मनपसंद साड़ी न पहनने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक के परिवार में मंगलवार को भतीजी की शादी थी। रविवार को घर पर तेल पूजन का कार्यक्रम था। युवक के इस खौफनाक कदम से शादी वाले घर मातम पसर गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

राजधानी लखनऊ के रसूलपुर निवासी धर्मपाल (24) ई-रिक्शा चालक था। परिवार में पत्नी नेहा है। मृतक के बड़े भाई नन्दकिशोर ने बताया कि मंगलवार को परिवार में भतीजी ललिता की शादी है। घर पर शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। रविवार को घर पर तेल पूजन का कार्यक्रम था। इस दौरान धर्मपाल की पत्नी नेहा तैयार हो रही थी। तभी पति ने दूसरी साड़ी पहनने के लिए कहा। नेहा ने वह साड़ी पहनने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति गुस्से में वहां से चला गया। रात में खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। सोमवार सुबह परिजन उठे तो कमरे में देखा कि धर्मपाल ने पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शादी वाले घर में छाया सन्नाटा
युवक के परिजनों ने बताया कि 21 अप्रैल को घर पर भतीजी ललिता की बारात बाराबंकी से आनी थी। घर पर जोर शोर से शादी की तैयारियां चल रही थी। रविवार को घर पर तेल पूजन का कार्यक्रम था। नेहा तेल पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह तैयार हो रही थी। इस बीच नेहा का पति धर्मपाल आ गया और उसने नेहा से दूसरी साड़ी पहनने के लिए कहा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। सोमवार सुबह फांसी के फंदे से धर्मपाल लटका हुआ मिला। शादी वाले घर पर सन्नाटा छाया गया।

Related Articles

Back to top button