Oppo Find X9s Pro लॉन्च: 200MP डुअल कैमरा, 7025mAh बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली: Oppo ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9s Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अप्रैल 2026 लॉन्च इवेंट के तहत पेश किए गए इस इवेंट में Oppo Find X9 Ultra, Oppo Watch X3 और Oppo Enco Clip 2 भी लॉन्च किए गए। नया Find X9s Pro चार कलर ऑप्शन और चार स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा और इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
कीमत और उपलब्धता
Oppo Find X9s Pro की शुरुआती कीमत चीन में CNY 5,299 रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 73,000 रुपये होती है। यह वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 78,000 रुपये, 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 82,000 रुपये और टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ करीब 96,000 रुपये में उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
Oppo Find X9s Pro में 6.32-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में होल-पंच डिजाइन दिया गया है जो सेल्फी कैमरे के लिए जगह देता है। यह डिवाइस प्रीमियम बिल्ड और 95.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक जाती है। इसके साथ Arm Mali MC12 GPU, 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है और IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Hasselblad-ट्यून कैमरा सिस्टम है। इसमें डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 200MP का है जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है, जबकि दूसरा 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है जो 120x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और Danxia कलर सेंसर भी शामिल है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है और यह स्मार्टफोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Oppo Find X9s Pro में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लंबे बैकअप और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन प्रदान करता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही GPS, NavIC और अन्य सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।



