अपराधउत्तर प्रदेशमेरठ

Meerut News : एसएसपी मेरठ ने दो उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी किए निलंबित

नौचंदी थाने में तैनात दो महिला सब इंस्पेक्टर सहित तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि

Meerut News : मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु लापरवाही एवं कर्तव्यहीन पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की है।

दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता
एसएसपी ने लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, विवेचनाओं में शिथिलता, अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही न करना, अपराध नियंत्रण में विफलता तथा पदेन दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर दो उपनिरीक्षक और एक पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। एसएसपी ने जिन तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया उनमें कंकरखेडा थाना के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, थाना टीपी नगर में तैनात महिला उप निरीक्षक विस्मिता चौधरी और थाना सरधना में तैनात हेड कांस्टेबल दीपक कसाना हैं।

SOP एवं निर्देशों का अनुपालन न करने के संबंध में
इसके अलावा एसएसपी ने प्रार्थना पत्रों की समीक्षा न करने, जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित न करने तथा मिशन शक्ति अभियान के संबंध में निर्गत SOP एवं निर्देशों का अनुपालन न करने के संबंध में निम्नलिखित पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत पत्रावली पर चेतावनी प्रदान की गई है। थाना नौचंदी प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार सिंह, थाना नौचंदी में तैनात उप निरीक्षक प्रियंका, नौचंदी थाने में ही तैनात उप निरीक्षक पूजा कुमारी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button