उत्तर प्रदेशजीवनशैलीमेरठ

Lesbian News : जयपुर की युवती को मेरठ की लड़की से इंस्टाग्राम के जरिए हुआ प्यार, शादी पर अड़ी

सरधना क्षेत्र के गांव मुल्हेडा की लड़की को जयपुर की युवती से समलैगिंग प्यार

Meerut News : मेरठ की लड़की को इंस्टाग्राम के जरिए जयपुर की एक युवती से प्यार हो गया। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर ही एक दूसरे के साथ रहने और शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद जयपुर की युवती मेरठ में लड़की से मिलने पहुंची और दोनों शादी पर अड़ गईं। दोनों के परिजनों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक लड़की की दोस्ती छह माह पहले जयपुर की एक युवती से हो गई। दोनों के बीच इतनी गहरी दोस्ती हो गई कि दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। शुक्रवार को जयपुर निवासी युवती सरधना स्थित गांव मुल्हेड़ा पहुंच गई। जहां दोनों ने परिजनों के सामने अपने रिश्ते और साथ रहने की इच्छा जाहिर की।
मौका पर लोगों की भीड़ जुट गई और थाना पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने दोनों युवतियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने कहा कि वो बालिग हैं और अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीने का हक दोनों को है। दोनों के बीच नजदीकियां और प्यार के चर्चे पूरे क्षेत्र में हैं।

परिजनों ने दोनों के फैसले का विरोध किया
परिजनों ने दोनों के फैसले का विरोध किया है। जयपुर निवासी युवती को वापस लौटने के लिए कहा। इस पर दोनों ने हंगामा कर दिया है। दोनों युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। मामला बढ़ने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में दोनों युवतियां अपने फैसले पर टिकी हुईं हैं। पुलिस और परिजन काफी देर तक उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे। रात तक मामले का समाधान नहीं हो पाया था और पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को निपटाने का प्रयास कर रही थी। दोनों युवतियां मानने को तैयार नहीं हैं। जयपुर निवासी युवती के परिजनों को भी मेरठ बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button