
तिरुवनंतपुरम : अनुभवी नेता और एआईएनआरसी (AINRC) के संस्थापक एन. रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुदुचेरी (Puducherry) के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में शपथ ली। उनके साथ दो अन्य कैबिनेट सदस्यों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एआईएनआरसी के मल्लाडी कृष्ण राव और भाजपा के ए. नमशिवायम शामिल हैं।
उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंगासामी ने भगवान के नाम पर शपथ ली। मल्लाडी कृष्ण राव ने तेलुगु भाषा में शपथ ली। वह आंध्र प्रदेश में पुडुचेरी के क्षेत्र यानम का प्रतिनिधित्व करते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष मौजूद थे। एनडीए ने 9 अप्रैल को हुए चुनावों में जीत हासिल कर NDA ने सत्ता बरकरार रखी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। अब यह नई सरकार पुडुचेरी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।



