उत्तराखंड

CM धामी से विधायक सहदेव पुंडीर ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव पुंडीर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button