उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से विधायक संजय डोभाल ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय डोभाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं और जनता की समस्याओं से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button