अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

20 बीघा जमीन के लिए पोतों ने 82 साल के दादा की गोली मारकर हत्या की

इस वारदात के पीछे 20 बीघा जमीन के बंटवारे का विवाद था।

Meerut Crime News: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल गांव में 20 बीघा जमीन के लिए दो पोतों ने अपने 82 साल के बुजुर्ग दादा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब बुजुर्ग चौपाल पर बैठकर हुक्का पी रहे थे। घटना को अंजाम देकर आरोपी पोते फरार हो गए। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हुक्का पीते समय ताबड़तोड़ चलाई गोली
जानकारी के अनुसार, गांव करनावल निवासी विजयपाल रात करीब खाना खाने के बाद अपने घर से करीब चौपाल पर गए थे। जहां साथी शिवकुमार व अन्य ग्रामीणों के साथ बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी बीच दो युवक पैदल वहां पहुंचे और विजयपाल के सीने में गोली मार दी। फायरिंग से चौपाल पर बैठे बुजुर्ग जान बचाकर भाग खड़े हुए। इसके बाद हमलावरों ने विजयपाल पर चाकू से वार कर उन्हें जान से मार दिया। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर जुटते। दोनों हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
80 बीघा जमीन और हिस्सों का विवाद
एसएसपी अविनाश पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया कि बुजुर्ग विजयपाल की हत्या उनके दो पोतों निक्की और सागर ने की है। इस वारदात के पीछे 20 बीघा जमीन के बंटवारे का विवाद था। विजयपाल के तीन बेटे शैलेंद्र, तेजेंद्र उर्फ बाबू और राजू थे। तेजेंद्र की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। विजयपाल के पास 80 बीघा जमीन थी। जिसके उन्होंने चार हिस्से किए थे। तीन हिस्से बेटों के नाम करने के बाद 20 बीघा जमीन अपने पास रखी थी।
बेटे शैलेंद्र के पास रहते थे विजयपाल
पहले विजयपाल अपने बेटे शैलेंद्र के पास रहते थे। लेकिन एक साल पहले विवाद होने के कारण वह मृतक बेटे तेजेंद्र के बेटों (पोतों) भानू और राहुल के साथ रहने लगे थे। विजयपाल अपने हिस्से की 20 बीघा जमीन भानू और राहुल के नाम करना चाहते थे। जिसका बाकी बेटे और परिवार विरोध कर रहा था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।

Related Articles

Back to top button