उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में पुलिस भर्ती दौड़ परीक्षा में पांच अभ्य​र्थी बेहोश

पांचों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

Meerut News: मेरठ में इन दिनों पुलिस भर्ती दौड़ परीक्षा छठी वाहिनी पीएसी में आयोजित की जा रही है। बता दें इन दिनों उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों से दौड़ लगवाई जा रही है। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगाने के दौरान पांच अभ्यर्थियों की हालात बिगड़ गई। पांचों अभ्यर्थी ट्रैक पर बेहोश होकर गिर गए। पांचों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।
महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने लिया भाग
पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में 29 जून से एक जुलाई तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। गर्मी और उमस के कारण शारीरिक परीक्षण के दौरान पांच अभ्यर्थी दौड़ लगाते हुए अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
पीएसी अस्पताल ले जाया गया
बेहोश हुए अभ्यार्थियों को पहले पीएसी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्यारे लाल जिला अस्पताल भेजा दिया। जिला अस्पताल में बागपत निवासी रवित और अक्षय सहित अन्य अभ्यर्थियों का उपचार किया। सभी अभ्यार्थियों को चिकित्सकीय देखभाल के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
शारीरिक परीक्षा से बाहर किए अभ्यर्थी
जो अभ्यर्थी दौड़ लगाते समय बेहोश हुए थे। उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से बाहर कर दिया। छठी वाहिनी पीएसी के कमांडेंट राघवेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पहले दिन 171 महिला अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
पहले दिन 171 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। इनमें 16 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतर सकीं। जबकि शेष सफल रहीं। पुरुष अभ्यर्थियों में 357 ने परीक्षा दी। जिसमें 60 अभ्यर्थी असफल रहे। जबकि अन्य ने शारीरिक मानक पूरे किए। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित समय में 4.8 किलोमीटर तथा 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी जरूरी है।

Related Articles

Back to top button