अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

कांवड़ यात्रा 2026: डीआईजी मेरठ ने एसएसपी के साथ मिलकर बेगमपुल से दिल्ली रोड तक किया फ्लैग मार्च

आज कांवड़ यात्रा के दौरान जुमा की नमाज को लेकर भी पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे।

Meerut News: डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी एवं एसएसपी मेरठ ​अविनाश पांडे ने कांवड़ यात्रा ड्यूटी में लगे पुलिस बल का निरीक्षण कर बेगमपुल से दिल्ली रोड तक फ्लैग मार्च किया।
जुमा की नमाज को लेकर अलर्ट रहा पुलिस बल
आज कांवड़ यात्रा के दौरान जुमा की नमाज को लेकर भी पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे। कांवड़ यात्रा और जुमा नमाज को लेकर अधिकारी सुबह से ही सड़क पर उतर आए। जुमा और कांवड़ यात्रा 2026 के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ डटा रहा।


डीआईजी कलानिधि नैथानी ने संभाला मोर्चा
इसी क्रम में आज डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडे ने बेगमपुल क्षेत्र में कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी मेरठ एवं एसएसपी मेरठ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को निर्बाध एवं सुचारु रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैरिकेडिंग, सुरक्षा पिकेट, ड्यूटी प्वाइंट एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बेगमपुल से दिल्ली रोड तक फ्लैग मार्च
तत्पश्चात डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी एवं एसएसपी मेरठ ने पुलिस बल के साथ बेगमपुल से दिल्ली रोड तक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन एवं कांवड़ यात्रियों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button