पंजाब में फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश की संभावना

जालंधर: पंजाब में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने 21 से 24 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन किसानों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड की गई बारिश
गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में मौसम का हाल बदलता रहा, इस दौरान गुरदासपुर में सबसे ज़्यादा 47.5 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रूपनगर में 12 mm और लुधियाना में 9.6 mm बारिश हुई, जबकि फिरोजपुर, पटियाला, जालंधर और भाखड़ा डैम के आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, चंडीगढ़, अमृतसर, मोहाली, संगरूर और होशियारपुर में बारिश न होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।



