उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरटेक्नोलॉजीराज्य

इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में जुटे देशभर के 40 हजार से अधिक टेंट कारोबारी

प्रदर्शनी में देश भर से 1200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता, आयात कर्ताओं ने भाग लिया।

Noida News: इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में 19, 20, 21, व 22 अगस्त 2026 को होने वाली चार दिवसीय टेंट व्यवसाइयों के लिए प्रदर्शनी का उद्धघाटन ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल, महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर ,पैट्रन सरदार अमरजीत सिंह दुआ, चेयरमैन दादू पुरोहित, संयोजक दीपक मित्तल, सीनियर वाईस चेयरमैन नवीन अग्रवाल , उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राजस्थान अध्यक्ष रविंद्र सिंह, हरियाणा से ओमवीर सिंह, पंजाब से दिनेश कटारिया, उड़ीसा से काबुली भाई, वेस्ट uबंगाल से गोपाल सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रदर्शनी में देश भर से 1200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता, आयात कर्ताओं ने भाग लिया।
काम आने वाले नए सामान को देख,खरीदारी कर लाभ लें
एक्सपो मार्ट में चल रही प्रदर्शनी में पहले दिन देशभर से चालीस हज़ार से अधिक टेंट व्यवसाइयों ने भाग लिया। संरक्षक अमरजीत सिंह दुआ ने देश के सभी टेंट व्यवसायियों से निवेदन किया कि इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पहुंचे और अपने व्यवसाय में काम आने वाले नए सामान को देख, खरीदारी कर लाभ लें।
टेंट व होटल व्यवसाय में काम आने वाली अनेकों वैरायटी एक ही छत के नीचे
ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा की प्रदर्शनी में लेटेस्ट कारपेट के डिज़ाइन, अनेकों प्रकार के तंदूर, रोटी के चूल्हे, चाय के काउंटर, मॉकटेल काउंटर, स्टाफ की लेटेस्ट ड्रेस डिज़ाइन, दूल्हे दुल्हन के लिए सोफे सेट व फेरो पर बैठने के छोटे सोफे , इम्पोर्टेड कपड़े के फूल, स्टेज इफेक्ट्स की लेटेस्ट वैरायटी, दूल्हे दुल्हन की एंट्री के डिज़ाइन, ठंडी आतिशबाजी सहित मंडप ,टेंट व होटल व्यवसाय में काम आने वाली अनिको प्रकार की वैरायटी यहां एक ही छत के नीचे लगी हुई है। महासचिव सरदार करतार सिंह कोचर ने सभी व्यापारियों से प्रदर्शनी में भाग लेने व अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कहा।
ये व्यापारी और नेता रहे उपस्थित
इस मौके पर ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के एडवाइजर इंद्र जीत सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , सचिव नरेश रॉबिन्सन , पंजाब राज्य से अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह गिल , महामंत्री दिनेश कटारिया , महाराष्ट्र से प्रभारी विजय परदेशी जी, वेस्ट बंगाल से चंचल दस , गोपाल , पूर्वी दिल्ली से राम नाथ चड्ढा , फेडरेशन ऑफ शामियाना दिल्ली से अध्यक्ष विजेंद्र मान , सुरेंद्र पाल पप्पी , टेंट एंड लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह बत्रा , कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बजाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button