अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की

बताया जाता है कि युवक चांद ने पत्नी शाइस्ता से कहासुनी के बाद उसकी हत्या की है।

Meerut News: मेरठ में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना लोहियानगर के गांव फतेल्लापुर का है। जहां पर सोमवार की रात युवक चांद मोहम्मद ने की शादी के छह साल बाद अपनी पत्नी शाइस्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों की एक बेटी है। बताया जाता है कि युवक चांद ने पत्नी शाइस्ता से कहासुनी के बाद उसकी हत्या की है।
युवक चांद को शक था कि उसकी पत्नी के दूसरे युवक से संबंध
पुलिस ने बताया कि युवक चांद को शक था कि उसकी पत्नी के दूसरे युवक से संबंध हैं। थाना लोहियानगर पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पति ने पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने के शक में वारदात की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा हैं।
2020 में हुई थी दंपति की शादी
चांद मोहम्मद चमड़ा पैठ गली नंबर-23 जाकिर कॉलोनी का मूल निवासी है। वह पत्नी शाइस्ता के साथ फतेहल्लापुर में रह रहा था। दोनों की शादी 2020 में हुई थी। सोमवार की रात दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवक चांद मोहम्मद ने पत्नी शाइस्ता का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button