दक्षिण कोरिया घूमने जा रहे हैं? फोन में सेव कर लें ये जरूरी कोरियन शब्द, रास्ता पूछने से लेकर खाना ऑर्डर करने तक आएंगे काम

नई दिल्ली: अगर आप के-ड्रामा देखना पसंद करते हैं या दक्षिण कोरिया घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां की रोजमर्रा की बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले कुछ जरूरी कोरियन शब्द जरूर जान लें। सफर के दौरान इन शब्दों की मदद से जरूरी बातें पूछना और स्थानीय लोगों से बातचीत करना आसान हो सकता है।
हैलो- Annyeonghaseyo
किसी से मिलने पर अभिवादन के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। दिन में किसी भी समय इसे बोला जा सकता है। दुकान, होटल या स्थानीय लोगों से बातचीत शुरू करते समय यह शब्द आपके काम आ सकता है।
यह कितने का है?- Igeo eolmayeyo?
दक्षिण कोरिया में खरीदारी करते समय कीमत पूछने के लिए इस वाक्य का इस्तेमाल किया जा सकता है। बाजार, स्ट्रीट फूड की दुकान या छोटी दुकानों पर सामान खरीदते समय यह वाक्य उपयोगी रहेगा।
धन्यवाद- Gamsahamnida
कोरियाई संस्कृति में विनम्रता को काफी महत्व दिया जाता है। किसी रेस्तरां, टैक्सी या अन्य सेवा के लिए आभार जताने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है। पेशेवर मुलाकात के दौरान भी इसे बोला जा सकता है।
माफ कीजिए- Joesonghamnida
भीड़ में रास्ता बनाने, किसी से गलती से टकराने या किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजमर्रा की बातचीत में यह कई मौकों पर काम आ सकता है।
बाथरूम कहां है?- Hwajangsil eodieyo?
अगर किसी अनजान जगह पर आपको बाथरूम ढूंढने में परेशानी हो रही है, तो रास्ता पूछने के लिए इस वाक्य का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्वादिष्ट- Masisseoyo
दक्षिण कोरिया के किसी रेस्तरां या स्ट्रीट फूड स्टॉल पर खाना पसंद आने पर उसकी तारीफ करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है।
शाकाहारी- Chaesikjuuija
अगर आप शाकाहारी हैं या बिना मांस और अंडे वाला खाना चाहते हैं, तो किसी डिश की ओर इशारा करके इस शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि खाना शाकाहारी है या नहीं।
अंडा नहीं चाहिए- Gyeran bbaego
कोरियाई व्यंजनों में अंडे का इस्तेमाल काफी होता है। अगर आप अंडा नहीं खाते या किसी डिश में अंडा नहीं चाहते हैं, तो इस वाक्यांश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मैं आपसे प्यार करता हूं- Saranghaeyo
के-ड्रामा देखने वालों के लिए यह शब्द काफी जाना-पहचाना हो सकता है। प्यार का इजहार करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
गुड लक- Hwaiting
किसी का हौसला बढ़ाने या उसे प्रेरित करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अलविदा- Annyeonghi gaseyo
अगर आप किसी से मिले हैं और अब वह व्यक्ति वहां से जा रहा है, तो विदा लेते समय इस शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है।



