अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेटा ने मेरठ पुलिस को अलर्ट भेजकर बचाई आत्महत्या करने वाले युवक की जान

आत्महत्या करेन वाले युवक की पोस्ट पर मेटा अलर्ट ने मेरठ पुलिस को मैसेज भेज दिया।

मेरठ। एक युवक ने आत्महत्या के उद्देश्य से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाली। आत्महत्या करेन वाले युवक की पोस्ट पर मेटा अलर्ट ने मेरठ पुलिस को मैसेज भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या करने वाले युवक की जान बचा ली। इसके बाद युवक को काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया।
मामला थाना मुण्डाली क्षेत्र का
मामला थाना मुण्डाली क्षेत्र का है जहां पर मुण्डाली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट करने वाले युवक को त्वरित सहायता एवं काउंसलिंग प्रदान कर उसकी जान बचाई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित करने वाली मेटा (Meta) कंपनी द्वारा थाना मुण्डाली पुलिस को सूचना दी गई कि एक युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आत्महत्या करने संबंधी पोस्ट डाली गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल युवक की पहचान एवं लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
आत्मघाती कदम उठाने से रोका
मेरठ एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात के निर्देशन एवं सीओ किठौर के पर्यवेक्षण में थाना मुण्डाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान सुनिश्चित कर उसके निवास स्थान पर पहुंचकर उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोका गया। पुलिस टीम द्वारा युवक से संवाद कर उसे समझाया गया तथा काउंसलिंग के माध्यम से मानसिक संबल प्रदान कर उसकी जान बचाई गई। पुलिस द्वारा युवक एवं उसके परिजनों को आवश्यक सहायता एवं परामर्श प्रदान किया गया। पुलिस की तत्परता एवं समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर युवक के परिजनों एवं स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा थाना मुण्डाली पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button