उत्तराखंड

हाईकोर्ट की दो टूक: जांच में सहयोग करना होगा, कानूनी प्रक्रिया से बच नहीं सकते हरीश धामी!

देहरादून: हरीश धामी को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि न्यायालय ने उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। 23 नवंबर 2026 को न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की पीठ ने स्पष्ट किया कि संबंधित धाराओं में अधिकतम सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान होने के कारण गिरफ्तारी से पहले BNSS की धारा 35(3) के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना आवश्यक है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य (2014) के ऐतिहासिक फैसले में सात वर्ष तक की सजा वाले अपराधों में गिरफ्तारी को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित किए हैं। ऐसे मामलों में पुलिस को गिरफ्तारी से पहले निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और नोटिस संबंधी प्रावधानों का पालन करना होता है। इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आरोपी जांच से बच सकता है या पुलिस की कार्रवाई में बाधा डाल सकता है।

हाईकोर्ट ने भी अपने आदेश में याचिकाकर्ताओं को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। यदि जांच में सहयोग नहीं किया जाता है अथवा कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी की आवश्यकता उत्पन्न होती है, तो पुलिस कानून के अनुरूप आगे की कार्रवाई कर सकती है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी का में नरबलि प्रकरण एक अलग मामला है। उसमें यदि हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध के तथ्य और साक्ष्य सामने आते हैं, तो पुलिस संबंधित कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर सकती है। जिस पर हरीश धामी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

सवाल यह है कि कानून बनाने और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले जनप्रतिनिधि खुद जांच में कितनी गंभीरता से सहयोग करते हैं? हरीश धामी को अब जांच एजेंसी के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। हाईकोर्ट से मिली प्रक्रियात्मक राहत को आरोपों से मुक्ति नहीं माना जा सकता।

Related Articles

Back to top button