अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

पाकिस्तानी आतंकवाद आनलाइन कट्टरपंथी मॉडयूल उजैद गिरफ्तार, फिदाईन हमले की बनाई थी योजना

जिस संबंध में उजैद को गुरैज वैली के माध्यम से उपरोक्त सामान व ट्रेनिंग कराने की बात प्रकाश में आयी।

मेरठ। पाकिस्तान से जुड़े शहजाद भट्टी एवं संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा संचालित सोशल मीडिया ग्रुपों के माध्यम से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के संबंध में थाना कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम नगर द्वारा आतंकवाद से जुड़े ऑनलाइन कट्टरपंथी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए आतंकी उजैद को गिरफ्तार किया है।
थाना बाहु फोर्ट, जनपद जम्मू में एक केस की विवेचना के दौरान अभियुक्त मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी रियासी, जम्मू-कश्मीर द्वारा पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में रहने तथा इंस्टाग्राम एवं अन्य एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कथित आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित ग्रुपों के संचालन की जानकारी प्रकाश में आई थी। विवेचना के दौरान जम्मू पुलिस को चार संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी Ibneaadam99 (मेरठ), Kamran_07865 (किश्तवाड़), Drugsjihadi_ (पाकिस्तान) एवं Abumusablhafs (पाकिस्तान) की जानकारी हुई। इनमें मेरठ से संबंधित आईडी के संचालक की तलाश में जम्मू पुलिस द्वारा मेरठ पुलिस के सहयोग से दबिश दी गई थी। जिसमें उजैद विगत 10 माह से फरार चल रहा था। जिसके दृष्टिगत पुलिस टीम गठित की गय़ी।
पुलिस टीम द्वारा तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उजैद पुत्र साजिद निवासी बनियापाड़ा, थाना कोतवाली, जनपद मेरठ को कोतवाली क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया।
पाकिस्तान एवं पाक अधिकृत कश्मीर से संबंधित संदिग्धों से संपर्क
अभियुक्त उजैद की कथित रूप से सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी एवं भारत विरोधी सामग्री से जुड़ाव, पाकिस्तान एवं पाक अधिकृत कश्मीर से संबंधित संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क, एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर संचालित ग्रुपों में सक्रिय भूमिका तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने संबंधी आरोपों के आधार पर उसकी भूमिका प्रकाश में आई।
2. राजनीतिक नेतृत्व, सेना एवं पुलिस के जवानों को आत्मघाती एवं फिदायीन हमलों के माध्यम से निशाना बनाने संबंधी विचारों का प्रचार-प्रसार करना तथा 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के किशोरों को आतंकवादी गतिविधियों ,मुजाहिद व जिहाद के लिए प्रेरित करना।
पूछताछ में हुआ मुख्य खुलासा
अभियुक्त उजैद ने पूछताछ में कथित रूप से बताया कि इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब पर भारत विरोधी सामग्री देखता था। तथा मौलाना मसूद अजहर(पाकिस्तानी आतंकी), तारिक मसूद, डॉ0 इशरार अहमद आदि इन्फुलेंसर के वीडियो देखता व सुनता था। ऐसे ही एक वीडियो पर उसके द्वारा “हम भी तैयार हैं” टिप्पणी किए जाने के बाद जम्मू निवासी मोहम्मद साजिद उसके संपर्क में आया था। इसी प्रकार के दो भ़डकाऊ ओडियो प्राप्त कर किशोरों को स्वंय से जोडने व आतंकवादी गतिविधियो व जिहाद के लिए प्रेरित करने के लिए भेजता था व भेजने के बाद डिलीट कर देता था। अभियुक्त उजैद वर्ष 2023 से ही विभिन्न जमातों में जाता रहा है।
आर्मी कैंप में फिदाईन हमला की योजना
पूछताछ में यह भी बताया गया कि नवम्बर 2025 में उजैद व इसके सहयोगियों द्वारा आर्मी के किसी बडे कैम्प या उनके जाने वाले काफिले पर फिदाईन हमला करने की योजना थी।जिसमें की साजिद को रैंकी करने का काम दिया गया था। हथियार व एक्सपलोसिव जैकेट उजैद को उपलब्ध कराकर साजिश को अन्जाम देने का काम मिला था ।जिस संबंध में उजैद को गुरैज वैली के माध्यम से उपरोक्त सामान व ट्रेनिंग कराने की बात प्रकाश में आयी।
इंस्टाग्राम एवं सेशन एप पर ग्रुप
इंस्टाग्राम एवं सेशन एप पर “Tuition-40” एवं “Brigade” नामक ग्रुप बनाए गए, जिनमें अमीर हमजा (पाक अधिकृत कश्मीर), अबू मुसाब (पंजाब, पाकिस्तान), फुरकान (पाक अधिकृत कश्मीर), कामरान तथा अन्य संदिग्ध व्यक्ति शामिल थे।* प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उजैद इन ग्रुपों के संचालन में मुख्य भूमिका निभा रहा था तथा साजिद के संपर्क में इंस्टाग्राम, सेशन एवं सिग्नल एप का प्रयोग करता था।
व्हाट्सएप ग्रुप का कथित संबंध मुजाहिदीन एवं लश्कर-ए-तैयबा से
इसके अतिरिक्त इंस्टाग्राम पर “Al-Muzzahid” नामक ग्रुप में उजैद, साजिद, अमीर हमजा एवं अबू मुसाब सहित कुल चार सदस्यों के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई। एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप का कथित संबंध मुजाहिदीन एवं लश्कर-ए-तैयबा से होने की बात व पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के द्वारा संचालित सोशल मीडिया के अकांउट से जुडे होने की बात भी सामने आई। इन आरोपों एवं संबंधित व्यक्तियों की भूमिकाओं का अग्रिम सत्यापन और विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button