अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ के होटल स्क्वायर में युवती को बंधक बनाया, सड़क पर भागी तो दबोचा, आरोपी सलमान गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ। मेरठ के पॉश इलाके आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में रात भर युवती को दूसरे संप्रदाय के युवक सलमान ने बंधक बनाकर रखा। सुबह जब युवती आरोपी युवक के चंगुल से निकलकर भागने लगी तो उसने चाकू के बल पर युवती को सड़क पर दबोच लिया और उसको पीटा। मौके पर जब भीड़ जुटने लगी तो आरोपी होटल की छत से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस-प्रशासन में हड़कंप
मेरठ के आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर का मामला सामने आने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को होटल स्क्वायर को सील कर दिया। आरोपी युवक सलमान फरार है और पुलिस होटल मैनेजर से पूछताछ कर रही है।
उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन होटल ले जाने लगा
मेरठ सदर थाना क्षेत्र स्थित आबूलेन के होटल स्क्वायर में एक 24 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर रखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मंगलवार को युवती होटल से निकलकर सड़क पर भागने लगी तो युवक सलमान उसके पीछे आया, उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन होटल ले जाने लगा। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी होटल की तीसरी मंजिल से छत के रास्ते फरार हो गया।
सोमवार से बंधक बनाकर रखा था
गाजियाबाद की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती करीब एक साल पहले रोहटा रोड निवासी सलमान से हुई। दोनों मेरठ बाईपास स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। इसके बाद युवती ने सलमान से मिलना बंद कर दिया। युवती के मुताबिक, सलमान शादीशुदा है।
गाजियाबाद से मेरठ अपनी सहेली से मिलने आई थी
युवती ने बताया कि सोमवार को वह गाजियाबाद से मेरठ अपनी सहेली से मिलने आई थी। सलमान भी वहां पर पहुंच गया। सलमान उसको अपनी बातों में उलझाकर आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर ले गया। आरोप है कि उसने चाकू के बल पर युवती को बंधक बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती के मुताबिक, सलमान ने कहा कि अगर उसकी शादी उससे नहीं हुई तो वह किसी और की भी नहीं होने देगा। सलमान ने रातभर लड़की को होटल स्क्वायर में रखा और उसके साथ कई बार संबंध बनाएं। सुबह होते ही लड़की चुपके से अपने घर की ओर भागने लगी। लेकिन सलमान ने उसको पकड़ लिया और फिर से वापस होटल के कमरे में ले जाने लगा। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और होटल सील कर दिया गया है। युवती के बयान कोर्ट में करवाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button