राजनीतिराज्य

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी से तिलमिला गई AAP, दिल्ली से मुंबई तक बवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह की शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक दूसरे पर प्रहार तेज कर दिया है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने गिरफ्तारी के खिलाफ संग्राम छेड़ दिया है तो दूसरी तरफ भाजपा ने भी सड़कों पर उतरकर आप के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। दोनों ही दलों ने एक दूसरे के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है। संजय सिंह के समर्थन में उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हैं। संजय सिंह को बुधवार को ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली यूनिट के नेता राजघाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं। एक तरफ भाजपा नेता आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ आप के नेता भाजपा पर बदले की राजनीति के आरोप लगा रहे हैं। दोनों तरफ से सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में 2021-22 की आबकारी नीति में घोटाले का आरोप है। ईडी और सीबीआई का दावा है कि दिल्ली में शराब कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया और बदले में उनसे रिश्वत ली गई।

कुछ ही देर बाद संजय सिंह को राउज ऐवेन्यू अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत के बाहर हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। संजय सिंह के वकील कोर्ट पहुंच चुके हैं। फिलहाल संजय सिंह ईडी दफ्तर में हैं।

बैरिकेड्स पर चढ़े आप विधायक
आम आदमी पार्टी के कई विधायक भी बैरिकेड पर चढ़ गए हैं। वे बीजेपी दफ्तर की ओर बढ़ना चाहते हैं। पुलिस आप कार्यकर्ताओं और समरथकों को रोकने की कोशिश में जुटी है।

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि BJP सरकार हार के डर से घबरा गई हैं। पत्रकारों को गिरफ्तार किया, TMC सांसदों के साथ बदसलूकी की, आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया। ये चाहते हैं कि ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश सिंह समेत सभी विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद करके चुनाव जीत जाए। जेल में विपक्षी नेताओं को बंद करके BJP अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा सकती।

संजय सिंह की कोर्ट में होगी पेशी
कुछ देर बाद संजय सिंह को राउज ऐवेन्यू अदालत में पेश किया जाएगा। संजय सिंह को कल छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button