उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोपित, पैर में लगी गोली

गोरखपुर: हत्या व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित राज निषाद को राजघाट थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह अमुरतानी में घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि राजघाट थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह अपने हमराहियों के साथ भोर में अमरूतानी बगीचे की तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म में फरार चल रहा चकरा अव्वल निवासी राज मौजूद है। पकड़ने का प्रयास किया तो भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाश राज निषाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्यवई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी और वह गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी ने बताया राज निषाद पर सामूहिक दुष्कर्म,पास्को, रेप, हत्या के सात मुकदमे दर्ज हैं। 24 जुलाई को राजघाट थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म और खोराबार में बर्तन व्यापारी की हुई हत्या में वांछित था। उसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी था।

शोहदे की हरकत से आजिज छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। मां की शिकायत पर झंगहा थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने झंगहा थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।जंगल रसूलपुर नंबर दो गांव का रहने वाला शेषनाथ पासवान कालेज आते-जाते परेशान करता है।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है।डर की वजह से बेटी ने कालेज जाना छोड़ दिया है।आरोपित के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर झंगहा थाना पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button