अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं के लिए यूनिवर्सिटी एजुकेशन पर लगाया बैन

काबुल. अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्ज़ा करने के बाद से तालिबान (Taliban) यहां की महिलाओं के अधिकारों (Afghan Women Rights) को कुचल रहा रहा है। अब इसने महिलाओं के लिए यूनिवर्सिटी एजुकेशन पर प्रतिबंध (University Education Ban For Women) लगा दिया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी AFP ने दी है।

उच्च शिक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए AFP ने कहा, “तालिबान अधिकारियों ने अफगानिस्तान में सभी सरकारी और प्राइवेट निजी विश्वविद्यालयों को अगली सूचना तक महिलाओं की शिक्षा स्थगित करने का आदेश जारी किया।” उच्च शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जियाउल्लाह हाशमी द्वारा साझा किए गए पत्र में निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को प्रतिबंध जल्द से जल्द लागू करने और प्रतिबंध लगाने के बाद मंत्रालय को सूचित करने को कहा है। हाशमी ने अपने पत्र को ट्वीट भी किया और ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक संदेश में इसकी सामग्री की पुष्टि की।

ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) के अनुसार, तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्ज़ा किया। जिसके बाद से उसने यहां बुनियादी अधिकारों को गंभीर रूप से प्रतिबंधित करने वाली नीतियां लागू कीं। खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर। तालिबान का फरमान महिलाओं को तब तक यात्रा करने से रोकता है जब तक कि उनके साथ कोई पुरुष रिश्तेदार न हो और महिलाओं के चेहरे को सार्वजनिक रूप से ढकने की आवश्यकता होती है – जिसमें महिला टीवी न्यूज़कास्टर्स भी शामिल हैं।

तालिबान ने महिलाओं को सिविल सेवा में नेतृत्व के पदों से बर्खास्त कर दिया और अधिकांश प्रांतों में लड़कियों को माध्यमिक विद्यालय में जाने पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं, महिलाओं को पुरुष रिश्तेदार के बिना यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया। महिलाएं के लिए बुर्का अनिवार्य कर दिया गया। जिसमें महिला टीवी न्यूज़कास्टर्स भी शामिल हैं। इतना ही नहीं तालिबान ने पिछले महीने नवंबर में महिलाओं के पार्कों, मेले और जिम में जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button